” स्वच्छ भारत मिशन” सपना है अमरपुर वासियों के लिए

Listen to this article

देव सिंह भारती :-

जनपथ टुडे, 23 अगस्त 2020, अमरपुर जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत मुख्यालय में चंहुओर गंदगी का साम्राज्य हैं। जिस सम्बंध में नागरिकों द्वारा ग्राम सभा के साथ जनपद पंचायत में होने वाली बैठकों में भी सफाई का मुद्वा उठाया जाता रहा हैं, फिर भी सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी और जन प्रतिनिधि इस मुद्वे को हमेशा से नजर अंदाज करते रहते हैं।

वार्ड क्रमांक 06 जहाॅ से सरपंच और सचिव के घर तक पंहुचने का मुख्य मार्ग हैं वहां ही गंदगी व्याप्त हैं। वार्ड क्रमांक 07 जहाॅ भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष का निवास स्थान हैं यह पूरा मोहल्ला बदबूदार हैं, जहाॅ से निकलने में नागरिकों को नाक ढक कर चलना पड़ता है। इसके अलावा पुराने जनपद भवन के प्रांगण में लगे जय स्तम्भ के आस पास की भी यही स्थिति हैं। पूरे गाॅव में गंदगी फैली हुई हैं। जिससे मक्खियों और मच्छरों की तादाद मेें भी इजाफा हो रहा है और संक्रमक बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता हैं।

जबकि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के रुप में चलाया जा रहा है, परन्तु यह अभियान जनपद मुख्यालय अमरपुर में बेअसर हैं तब जनपद की अन्य पंचायतों में इसके विषय में सोचा भी नहीं जा सकता है। ऐसी स्थिति में स्वच्छ भारत की कल्पना करना अमरपुर में सिर्फ सपना ही है इसकी हकीकत का कोई अस्तित्व नहीं है, तब न जाने जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत इस अभियान की समीक्षा बैठकों में क्या जानकारी देती है? जनपद स्तर पर तो साफ सफाई की व्यवस्थाएं की ही जाना चाहिए, गांवों में तो लोग अपने अपने घरों के आस पास खुद साफ सफाई कर लेते है किन्तु विकासखंड मुख्यालयों में बाजार, दुकानों और अधिक आबादी होने तथा बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों और कार्यालय आदि होने से कम से यहां तो साफ सफाई की जिम्मेदारी संस्थाओं को निभानी चाहिए, कचरा गाड़ी और कूड़ेदान आदि की व्यवस्थाएं की जानी चाहिए तब ही इन मुख्यालयों को साफ और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000