भाजपा युवा मोर्चा ने कमलनाथ का किया पुतला दहन

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 अक्टूबर 2020, मुख्यालय में मंगलवार की शाम 5:00 बजे भाजपा युवा मोर्चा मंडल करिया के तत्वाधान में मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपशब्द और घटिया बयान दिए जाने के विरोध में कमलनाथ का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा युवा के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस नगायच, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज टांडिया जगदीश धुर्वे, विजय गुप्ता, संतोष नंदा, गौतम पेंद्रो, त्रिलोक, सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने स्कूल कालोनी मे एकत्रित होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घटिया बयान का विरोध किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000