इंदौर की महिला डकैत अलका दीक्षित का ट्रिपलेट्स बंगला गिराया

Listen to this article

जनपथ टुडे, 4 दिसंबर 2020, इंदौर नगर निगम ने गुरुवार को महिला डकैत अलका दीक्षित का तीन मंजिला बंगला ढहा दिया। निगम के अनुसार 750 वर्ग फीट जमीन पर करीब 2250 वर्कशीट का अवैध निर्माण किया गया था। गुरुवार सुबह 9:00 बजे निगम की रिमूवल की 100 लोगों की टीम दो पोकलेन व एक जेसीबी के साथ अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची। दोपहर बाद तक कार्यवाही चलती रही। अलका के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। इनमें से एक डकैती का है। इंदौर में अलका को लेडी डॉन कहते हैं।

बस्ती से बंगले तक पहुंची, डकैती सहित 13 अपराध दर्ज

लेडी डॉन अलका की गरीबी से लेकर अलकापुरी के इस महंगे आलीशान बंगले तक का सफर बहुत ही रोचक है। अलका पहले गरीब बस्ती में झोपड़ी में रहती थी। वहीं से उसने जुर्म की राह पकड़ी। पहले वह शराब की कालाबाजारी करती थी। धीरे-धीरे उस पर आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न थानों में कई मामले भी दर्ज हुए। 2005 तक वह एक नामी अपराधी के तौर पर जानी जाने लगी थी। अपराध की इस दुनिया में उसका साथ उसके पति अशोक दीक्षित ने भी दिया। अलका पर विभिन्न थानों में 13 से अधिक और उसके पति पर 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। अलका के बेटे जयदीप पर भी दो से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अभी पिछले महीने ही अलका एक मामले में जेल से रिहा हुई हैं।

नगर निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह के अनुसार, इंदौर में गुंडा विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसके तहत गुरुवार को अलका दीक्षित के द्वारकापुरी स्थित मकान को गिराया गया। यह तीन मंजिला मकान था। जो जिसका कई सारा भाग गैरकानूनी था। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों लिस्टेड गुंडे और बदमाशों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर एक मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम का नाम गुंडा विरोधी मुहिम है। इसके तहत लिस्टेड 15 बदमाशों के घरों को जमींदोज किया जा रहा है। यह मुहिम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। इसके तहत गुंडे बदमाशों द्वारा जमीन अतिक्रमण पर बनाए गए निर्माण को तोड़ा जा रहा है।

 

Cotton Mandarin Collar Waistcoat

https://myshopprime.com/collections/347849183

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000