कल ढोभी में हुए सड़क हादसे में दो बच्चियों की हुई मौत

Listen to this article

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 27 दिसंबर 2020, कल शहपुरा थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे में तीन बच्चियों में से एक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी साथ ही एक अन्य बच्ची को गंभीर हालत में उपचार हेतु जबलपुर रिफर किया गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गंभीर रूप से घायल बच्ची की भी जबलपुर पहुंचने से पहले रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

आज ग्राम डोभी में दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। गौरतलब है कि उमरिया से जोड़ने वाले इस मार्ग का उपयोग जबलपुर जाने के लिए उमरिया, अनूपपुर और शहडोल के लोगों द्वारा किए जाने से मार्ग पर बहुत ट्रैफिक रहता है और अनियंत्रित वाहन भागने से कई दुर्घटनाएं इस मार्ग पर हो चुकी है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने बस्ती में वाहनों की गति के नियंत्रण हेतु बेरीकेट्स लगाने और गति अवरोधक निर्माण की मांग की है।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000