मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय

Listen to this article



जनपथ टुडे, भोपाल, डेस्क रिपोर्ट, 1 जनवरी 2021, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय कर दी है। माना जा रहा है कि सिंधिया खेमे के गोविंद सिंह राजपूत एवं तुलसी सिलावट को शपथ दिलाई जा सकती है। खबर है कि तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार की आधिकारिक सूचना मंत्रालय से राजभवन भेज दी गई है। इसकी पुष्टि राजभवन ने की है। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 3 जनवरी को अपराह्न 3:00 बजे संभावित बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना के चलते उप चुनाव समय से न हो पाने के कारण सिंधिया खेमे के मंत्रियों को स्तीफा देना पड़ा था, चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000