नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

Listen to this article



देव सिंह भारती :-

 

जनपथ टुडे, अमरपुर, 9 जनवरी 2021, अमरपुर नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत ब्लॉक युथ कांग्रेस की ओर से संदीप शाह ने गुलदस्ते भेंट कर ब्लॉक अध्यक्ष को दी सहृदय बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर शाह ने कहा कि महेन्द्र ठाकुर जी के नेतृत्व में निश्चित ही अमरपुर क्षेत्र में संगठन व पार्टी को मजबूती मिलेगी, निकट भविष्य में नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हैं उसके लिए भी पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए वन टू टेन का श्रृंखला फार्मूला का उपयोग कर संगठन की रीढ़ को मजबूत करने की आवश्यकता हैं। जब प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस की सरकार रही तब भी कार्यकर्ता अपने छोटे मोटे काम के लिए भटकते नजर आए थे, सबसे पहले इसे ठीक करने की जरूरत हैं। संगठन की सक्रियता से ही सत्ता का मार्ग प्रशस्त होता हैं। अत: सबसे पहले कांग्रेस की ब्लाक कमेटी को मजबूत करना होगा और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और पार्टी विस्तार के काम में हम सब ब्लॉक यूथ कांग्रेस मिलकर काम करेंगे।

ब्लॉक मंडलम अध्यक्ष शाहिद तुर्क ने कहा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सभी पार्टीजनों के सहयोग से टीम बनाकर कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में पूरी ताकत झोंकेंगे। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई हैं। उनके आशानुरूप संगठन को मजबूत करने एवं सभी को साथ लेकर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास करूँगा, हम सब आज यह संकल्प लें कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप बनवासी, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस किसान संगठन देव सिंह भारती, समीर धुर्वे, शिवम धुर्वे, हरि धुर्वे, रोहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000