अमरपुर के जलेगांव में किसान सम्मेलन सम्पन्न

Listen to this article



तीनों काले कानून वापस ले सरकार- विधायक

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 10 फ़रवरी 2021, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के ग्राम जलेगांव में देश के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया।

 

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी द्वारा केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी करार दिया और कहा कि अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के किसानों के साथ धोखा किया जा रहा हैं। जिससे आम किसानों के साथ आमजन को भी सतर्क रहने की आवश्यकता हैं और केंद्र की मोदी सरकार किसान हित में तीनों काले कानून वापस ले।

इसी कड़ी में वीरेंद्र बिहारी शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसान विरोधी बिल से अधिक किसानों को होने वाले दूरगामी परिणामों को विस्तार पूर्वक बखान किया।

सभा को महेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष ने भी संबोधित किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजित सभा में प्रमुख रूप से खालिद खान, शाहिद तुर्क मंडलम अध्यक्ष, केवल कृष्ण नेटी, राय सिंह मरकाम, राम सिंह मरावी, बाल किशन मरावी, देव सिंह भारती जिला उपाध्यक्ष डिंडौरी आदि मौजूद रहे।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000