कलेक्ट्रेट परिसर की कैंटीन नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

Listen to this article



अंतिम तिथि 18 फरवरी 2021

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 10 फरवरी 2021, अपर कलेक्टर डिंडौरी श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय ने बताया कि संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन परिसर में केंटीन नीलामी हेतु, निविदा एक वर्ष के लिए नीलाम की जानी है।

इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग ले सकते हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2021 समय दोपहर 2ः00 बजे तक है। निविदा उसी दिन सायंकाल 4ः00 बजे खोली जायेगी।

गौरतलब है कि विगत लंबे समय से उक्त केंटीन का ठेका कोरोना संक्रमण काल के चलते नहीं हो पाया था और पूर्व से कार्यरत ठेकेदार द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। वहीं विगत दिनों उक्त केंटीन की नीलामी प्रक्रिया की गई थी जिसमे चार ठेकेदारों के सम्मिलित होने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही थी। किन्तु निविदा प्रक्रिया पारदर्शी और सार्वजनिक नहीं होने से अन्य व्यापारियों द्वारा आपत्ति की जा रही थी।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000