रेत चेक पोस्ट पर पलटी बोलेरो, 4 घायल

Listen to this article

भानपुर में सड़क हादसा

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 मार्च 2021, समनापुर थानांतर्गत बिछिया रोड पर भानपुर गांव में स्थापित रेत जांच नाका पर मंगलवार की सुबह 9 बजे एक बोलेरो वाहन पलट गया। हादसे में 4 सवारों के घायल होने की जानकारी मिली हैं, जिनमे 2 गंभीर बताये गये हैं।


.
हादसे की वजह मुख्य मार्ग पर रेत नाका के लिए रखे गये अवरोधो को माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG 01 AM 7364 बिछिया से शाहपुर आ रहा था। इसी दौरान जांच नाका पर रखे बेरिकेट्स से बोलेरो टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।


.
सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर रवाना किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000