14 की वर्दी में सजा सितारा, जन सुरक्षा का दुहराया संकल्प

Listen to this article

पदनाम पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रमोशन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 अप्रैल 2021, जिला पुलिस बल में पदनाम पदोन्नति प्रक्रिया का पालन करते हुए 14 प्रधान आरक्षको को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी प्रमोशन प्राप्त ASI के कंधों पर पुलिस कप्तान संजय सिंह ने स्टार लगाया और शुभकामनाएं दी।


.
इस दौरान सभी पदोन्नत जवानों ने कानून व्यवस्था के पालन और जनता को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया है। लंबे इंतज़ार के उपरांत वर्दी में सितारा जुड़ने पर इनके चेहरे एवं परिवार के चेहरों पर जबरदस्त खुशी देखी गई।


.
जारी सूची में जिले के 14 प्रधान आरक्षको को Assistant sub inspector (ASI) पदनाम की पात्रता से नवाजा गया है।इनमें शेख सिराज, अशोक उसराठे, सैयद जुबैर अली,बालमुकुंद धूमकेती, अमर सिंह, दयाराम व्याम, संतोष वंशकार, सुखदेव सिंह उईके, चंद्रशेखर चौबे, प्रकाश कुमार श्रीवास, दामोदर राव, प्रदीप कुमार मिश्रा, विपिन चंद्र जोशी, प्रशांत मिश्रा के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि न्यायलयीन आदेश के तहत शर्तो पर ग्रह विभाग ने पुलिस बल में पदनाम पदोन्नति नीति तैयार की है। जिसके परिपालन में पुलिस जवानों को प्रमोशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000