गोंगपा का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन 5 जुलाई को

Listen to this article

धरना प्रदर्शन के सम्बन्ध में 1 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 जून 2021, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष लोक सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई को गोड़वाना गणतंत्रपार्टी प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला डिंडोरी के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदेश के देवास जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा एक ही परिवार के 5 आदिवासियों की हत्या एवं बलात्कार किया गया। जिसकी जांच कार्यवाही भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहने पर नहीं की जा रही है।

इस घटना के विरोध हेतु प्रदर्शन की तैयारी के संबंध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र मार्को के निर्देशन में एवं प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोरते के आदेश पर दिनांक 1 जुलाई दिन गुरुवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला डिंडोरी में बैठक का आयोजन विश्राम गृह में किया गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला सचिव रवि सिंह परस्ते ने सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सदस्यों को पत्र जारी कर बैठक में सम्मिलित होने की अपील की है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरेंद्र सिंह मार्को प्रदेश संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000