
शिक्षिका कु. उमा उपाध्याय को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य हेतु वोडाफोन – आईडिया फाऊंडेशन ने स्कालरशिप प्रदान की
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 10 जुलाई 2021, जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल शिकारी टोला विकासखंड समनापुर के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका कु. उमा उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य पर वोडाफोन व आईडिया फाऊंडेशन स्कालरशिप प्रदान की गई है। उक्त स्कालरशिप में एक लाख रुपए की राशि कु. उमा उपाध्याय को प्रदान की गई हैं।
गौरतलब है कि कु. उमा उपाध्याय कौरगांव निवासी स्व. तुलसीराम जी प्रधानाध्यापक की सुपुत्री हैं। कु. उमा की इस उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों सहित छात्रों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाए दी है।