मंदिर-मंदिर पहुॅचे भाजपाई, संत, महंत का किया अभिनंदन

Listen to this article

गुरू पूर्णिमा मे संत, महंतों से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुॅचे भाजपा कार्यकर्ता

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 24 जुलाई 2021, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत की नेतृत्व मे गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी आठों मण्डलों के कार्यकर्ताओं ने संत, महंत, शिक्षाविद् आदि का स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी तारतम्य मे जिला भाजपा के द्वारा ग्राम जोगीटिकारिया पहुॅचकर महान संत श्री श्री 1008 गजेन्द्रगिरी जी महाराज, झोपड़ी बाले बाबा व संत श्री गोपालगिरी जी महाराज की समाधि पर पूजन अर्चन की। गया एवं उनके शिष्य संत राजगिरी जी महाराज का शॉल, श्रीफल देकर व तिलक वंदन कर कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष व जिला महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह मरावी, महेश पाराशर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी महेश सिंह धूमकेती, जिलामंत्री राजेन्द्र दुबे, कीर्ति गुप्ता, सपना जैन, मण्डल अध्यक्षगण कृष्णकुमार मिश्रा, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चौरसिया, जिला सहमीडिया प्रभारी राजेश्वर साहू, मण्डल महामंत्रीगण अनिल साहू, ब्रजमोहन परस्ते, जयसिंह सरैया, पार्षदगण मोहन सिंह राठौर, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, कुंवरिया मरावी, श्रद्वा सोनी, अजय साहू, घनश्याम साहू, नीलेश नामदेव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000