भोपाल में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया

Listen to this article
  • दिसंबर तक सभी को वैक्सीन,

    बेटी के जन्म से खाते में दो हजार जमा होंगे,

    महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर 1% पंजीयन शुल्क लगेगा,

    1 लाख लोगों को रोजगार

जनपथ टुडे, भोपाल, 14 अगस्त 2021, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने जनता के नाम संदेश में कहा कि 3 करोड़ 70 लाख लोगों को कोरोना का टीका लग गया है। दिसंबर तक टीकाकरण पूरा कर लेंगे। बेटी के जन्म के बाद से ही उसके खाते में ₹2000 जमा होंगे। महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदी गई तो रजिस्ट्रेशन शुल्क 3% के स्थान पर 1% लगेगा। 1 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बिजनेस के लिए लोन लेने पर सरकार बैंक गारंटी देगी।

उन्होंने कहा कि 2000 किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएंगी। 1.22 करोड़ लोगों को घर पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में 2000 मेगावाट बिजली बनाएंगे। सभी सरकारी कार्यालय सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 1100 करोड़ किसानों के खाते में राशि डाली है। सब को पक्का मकान देंगे। 2.50 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने अभियान चलाकर माफियाओं के दिमाग ठिकाने लगा दिए हैं पुलिस को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। आरक्षण को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है।

इंदौर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा में विधानसभा अध्यक्ष बृजेश गौतम ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश के 31 जिलों में मंत्रियों ने परेड की सलामी ली बाकी जिलों में कलेक्टर समारोह के मुख्य अतिथि रहे। कोरोना के चलते अब की बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीर बदली हुई थी आयोजन में बच्चों को शामिल नहीं किया गया। भोपाल में परेड में बच्चों की टुकड़ी शामिल नहीं थी। एसटीएफ, एसएएफ, जिला पुलिस, महिला पुलिस, जेल, होमगार्ड, हॉक फोर्स व बैंड की कुल 9 टुकड़ी शामिल हुई। लेकिन कोरोना के चलते स्कूली बच्चों और रिटायर्ड सेना के जवानों की प्रस्तुति को शामिल नहीं किया गया । प्रत्येक जवान के बीच में 6 फीट की दूरी रखी गई पहले एक हाथ की दूरी रहती थी। प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सादगीपूर्ण ढ़ंग से शालीनता के साथ संपन्न हुआ।

 https://youtube.com/shorts/GZHNRhFCFEc?feature=share

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000