नगर के प्रतिष्ठित नागरिक पूर्व शिक्षक चंद्रिका प्रसाद मिश्रा का दुखद निधन

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 8 अक्टूबर 2021, डिंडोरी नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व पूर्व शिक्षक चंद्रिका प्रसाद मिश्रा का शुक्रवार को उपचार के दौरान दोपहर लगभग 3 बजे जबलपुर के एक अस्पताल में दुखद निधन होने की खबर है।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा के पिता व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रमणि मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश मिश्रा के बड़े भाई स्व. चंद्रिका प्रसाद मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन होने की खबर से नगर में शोक व्याप्त है।

मिश्रा परिवार पर आईं इस शोक की घड़ी में सभी लोगों ने दुख व्यक्त किया है, और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। स्व. चंद्रिका मिश्रा के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं सभी विवाहित हैं। शिक्षक जगत में अलग सम्मान रखने वाले चंद्रिका मिश्रा का निधन नगर और शिक्षा जगत की महान क्षति है,। उनका निधन जबलपुर में उपचार के दौरान हुआ, परिवारजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. मिश्रा का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे शांति नगर स्थित डिंडोरी मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000