महिला से छेड़छाड़ करने वाला नकली जैन साधु हुआ फरार

Listen to this article

कोतवाली के दरहाई का मामला कई दिनों से कर रहा था महिला को परेशान कर रहा था

जनपथ टुडे, जबलपुर 10 अक्टूबर 2021, कोतवाली थाना अंतर्गत दरहाई, सराफा में एक नकली जैन साधु द्वारा महिला को अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने नकली जैन साधु के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। कई दिनों से वह उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती आ रही है। लेकिन शनिवार को जब बात बढ़ गई तो महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि नकली जैन साधु का नाम संतोष जैन है उसके खिलाफ दरहाई में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। कि आरोपी आते जाते अश्लील इशारे करता है कई दिनों से संतोष जैन द्वारा अश्लील इशारे किए जा रहे थे लेकिन शनिवार को जब बात बढ़ गई तो वह थाने पहुंची और महिला ने जैन साधु के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला को देखते ही उतारता था कपड़े

महिला का आरोप है कि संतोष जैन उसे आते जाते परेशान करता था उसे देखते कि वह अपने कपड़े उतार देता था। लेकिन महिला आरोपी के इशारों को भाप नहीं पाए जब शनिवार को आरोपी की हरकतें बढ़ गई तो महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी संतोष खुद को जैन साधु बताता है। जो महिलाओं पर बुरी नजर रखता है पुलिस अब आरोपी की तलाश में है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ भी इस प्रकार की हरकत की है लेकिन लोक लाज के कारण महिलाएं सामने नहीं आई है।

इनका कहना है

संतोष के साथ महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर संतोष की तलाश शुरू कर दी गई है।
अनिल गुप्ता,
कोतवाली थाना प्रभारी

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000