डिंडोरी/ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी नरबदिया मरकाम

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 24 नवंबर 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने डिण्डौरी मे नरवदिया मरकाम को महिला मोर्चा डिंडोरी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

श्रीमती मरकाम की नियुक्ति पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाऐं देकर हर्ष व्यक्त किया है। श्रीमती मरकाम की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि आप नई उर्जा के साथ इस दायित्व का निर्वहन करें एवं भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुॅचायें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000