ASI बृजेश त्रिपाठी और आरक्षक मनीष पटेल को नगद इनाम

Listen to this article

ADG ने किया पुरस्कृत

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 दिसंबर 2021, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल रेंज डीसी सागर ने डिंडोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को नगद इनाम से नवाजा है। ASI बृजेश त्रिपाठी और आरक्षक मनीष पटेल को CM हेल्पलाइन के तहत जिला पुलिस बल से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर पुरुष्कृत किया गया है।

पुलिस कप्तान संजय सिंह के निर्देश में जिला पुलिस ने 181 के निराकरण की दिशा में अक्टूबर माह में अन्य जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। जिसके मद्देनजर ADG शहडोल ने ASI ब्रजेश त्रिपाठी को 500 और आरक्षक मनीष पटेल को 400 रुपया नगद ईमाम प्रदान किया है।इस बाबद जारी आदेश में ADG ने दोनो पुरुष्कृत जवानों का हौंसला बढ़ाते हुये लेख किया है कि इनकी अथक मेहनत और लगन से ही जिला ने CM हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000