पद्मश्री से सम्मानित अर्जुन धुर्वे ने भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे से की मुलाकात

Listen to this article


जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 फरवरी 2022, पद्मश्री से सम्मानित जिले के बैगा कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे से प्रदेश के मुख्यमंत्री कल भोपाल में मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। आज अर्जुन सिंह धुर्वे भोपाल के लिए रवाना होने के पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति धुर्वे के आवास पर मुलाकात हेतु पहुंचे। इस अवसर पर धुर्वे दंपत्ति ने अर्जुन सिंह धुर्वे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

गौरतलब है कि पारंपरिक बैगा नृत्य को देश दुनिया में पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत अर्जुन सिंह धुर्वे का नाम भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान दिए जाने हेतु घोषित किया है। जिले में पहले तीन व्यक्तियों को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, किन्तु अर्जुन सिंह धुर्वे बैगा जनजाति से है बैगा जनजाति को पहली बार राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा रहा है जिससे सम्पूर्ण जनजाति जन गौरवान्वित है और बैगजन समुदाय में हर्ष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह धुर्वे के सम्मान में इसी माह उनके ग्राम धुरकुटा में एक बड़ा आयोजन भी होगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000