भाजपा का आजीवन सहयोग निधि का कार्य डिंडोरी मण्डल में प्रगति पर

Listen to this article


जनपथ टुडे, डिंडोरी, 18 फरवरी 2022, भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडोरी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एवं मंडल प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर ने डिंडोरी मंडल के अंतर्गत सभी ग्राम केंद्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की समीक्षा की एवं सभी विस्तारको से रजिस्टर एवं पंजी को पूर्ण कर जमा करने निर्देशित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्देश मिला है कि हमें विस्तारक योजना को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करना है, साथ ही आजीवन सहयोग निधि का जो लक्ष्य हमें मिला है। उसे जल्द से जल्द पूर्ण कर प्रदेश कार्यालय को जमा करेंगे। मंडल प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडल डिंडोरी ने पिछली बार आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूर्ण किया था इस बार भी हम तन मन धन से सहयोग कर आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूरे तन्मय के साथ करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000