वन अमले ने पकड़ा अवैध लकड़ी परिवहन करता ट्रैक्टर

Listen to this article


ग्राम धिरवन कला का मामला

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 16 मार्च 2022, शहपुरा वन परीक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह परस्ते ने जानकारी में बताया की उमरिया रोड में स्थित ग्राम धिरवनकला में रात्रि गश्ती के दौरान रात्रि 1 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति लकड़ियां काटकर ट्रैक्टर से परिवहन कर रहा है। तभी अनुविभागीय अधिकारी वन आर. एल. परस्ते के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने अपने वन अमले के साथ घेराबंदी कर उक्त ट्रैक्टर को पकड़ा। ट्रैक्टर क्रमांक MP54 A 9620 को अवैध लकड़ी परिवहन करते पकड़ा, ट्रैक्टर कनछेदी सिंह तेकाम पिता भादू सिंह तेकाम निवासी धिरवन कला का था। मौके पर ड्राइवर अवध सिंह आर्मो, पिता सेम सिंह फरार हो गया। जिसके बाद मौके से लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को शहपुरा कार्यालय लाया गया। जहाँ पर जांच जारी है कि लकड़ी कहा से लाई गई है और कितने चट्टा है।

कार्यवाही के दौरान डिप्टी रेंजर हिम्मत सिंह धुर्वे, बीट प्रभारी हम्मी लाल कुरचे,अनुराधा नामदेव, ब्रजमोहन कुशवाहा , विकास सोनवानी, राजेश श्रीवास्तव मौजद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000