राजस्व अमला भूमि स्वामी को नहीं दिला पाया कब्ज़ा

Listen to this article

गोपालपुर में विवाद की स्थितियां हुई निर्मित
भूमि पर काबिज पक्ष की ओर से विवाद उत्पन्न किया जाता रहा


जनपथ टुडे, डिंडोरी, 13 अप्रैल 2022, करजियां तहसील अन्तर्गत बजाग न्यायालय तहसीलदार के आदेश के परिपालन में हल्का पटवारी 221 व राजस्व निरीक्षक गोरखपुर द्वारा आवेदक संदीप ठाकुर पिता जयपाल ठाकुर बनाम भुगतु पिता प्रेम सिंह का अधिग्रहण था जिस को वर्षो पुराना कब्जा बेदखल कराया जाना मौके पर महिलाओं के बीच में आकर बाधा उत्पन्न किए जाने से विवाद की स्थिति पैदा हो गई। दोनो पक्ष के बीच लडाई का महौल बनने लगा RI मरकाम के व्दारा समझाईस दी गई पर तब भी भुगतू नेताम द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया। तभी प्रभावित सन्दीप ने जमीन पर कब्जा करने के लिऐ जे सी बी डोजर से भूमि अधिग्रहण करने की कोशिश की गई तब विवाद बढ़ने लगा।

जानकारी के अनुसार भुगतू सिह की दो एकड जमीन राजस्व अमले द्वारा नाप कर स्पष्ट कर दी गई किन्तु भुगतू नेताम पूर्व से काबिज भूमि पर से अपना कब्जा नहीं छोड रहे है और न राजस्व अमले की बात मानने तैयार है। राजस्व विभाग के अमले द्वारा सन्दीप ठाकुर को उसकी निर्धारित भूमि का कब्ज़ा दिलाए जाने का प्रयास किया गया पर विवाद ज स्थितियां निर्मित होते देख राजस्व अमला नियमानुसार पीड़ित पक्ष को काबिज नहीं करा सका। बताया जाता है पहले भी चार से पाच बार यह प्रयास किए जा चुके है। बार बार अधिकारी कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। आर आई संजय मरकाम, पटवारी अरूण सिह, सन्दीप अजनार एवं पुलिस बल गोपालपुर तैनात रहा तब भी न्यायपूर्ण तरीके से भूमि पर कब्जा दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000