जिला पंचायत चुनाव का घमासान

Listen to this article



जनपथ टुडे, 7 जून 2022, मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाने की अंतिम तिथि 6 जून 2022, के बाद डिंडोरी जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के उम्मीदवारों के नाम सामने आए है वे इस प्रकार है :-

क्षेत्र क्रमांक 1 ( अजजा महिला)

1. श्रीमती देवबती बालरे,
2. ज्योति प्रकाश धुर्वे,
3. कौशल्या,
4. उर्मिला ,
5. श्रीमती राधा धुर्वे,
6. चंद्रकला परस्ते ,

क्षेत्र क्रमांक – 2 (अजा. महिला)

1. लक्ष्मीबाई गबले,
2. उमा देवी
3. संध्या अहिरवार
4. श्रीमती देवकी नागेश,
5. रोशनी गबले,
6. राधाबाई ,
7. श्रीमती बबली तंतबाय,

8. अंजू व्यौहार

क्षेत्र क्रमांक – 3 (अजजा मुक्त)

1. राजाबलि मरावी,
2. सिया पट्टा,
3. नीलकरण राज ठाकुर ,
4. कामराज परस्ते ,
5. शिवराज,
6. अरविंद सिंह सांडया,
7. गोपाल सिंह,
8. श्रीमती रामप्यारी मरकाम,
9. शशि कला कुशराम,
10.रमाकांत सांड्या ,
11. केवल,
12. प्रीतम सिंह,
13. रामसेवक कुलेस,
14. सेम सिंह,

क्षेत्र क्रमांक 4 (अना. महिला)

1. गंगाबाई,
2. रामेश्वरी,
3. सविता सिहारे,
4. उषा बाई,
5. ज्ञान कली,
6. श्रीमती हेमवती,
7. ममता खैरवार ,

क्षेत्र क्रमांक 5 ( अजजा महिला)

1. ललिता धुर्वे,
2. फूल कली
3. हीरा देवी
4. श्रीमती वृंदा परस्ते

क्षेत्र क्रमांक – 6 (अजजा मुक्त)

1. गजेंद्र सिंह करचाम,
2. वीरेंद्र,
3. सतीश कुमार,
4. हेमंत कुमार मरावी,
5. डीलन सिंह,
6. मानस मसराम,
7. दिनेश,
8. अंबेश्वरी,
9. रामकृपाल,

क्षेत्र क्रमांक 7 (अनारक्षित मुक्त)

1. भुवनेश्वर,
2. रुदेश सिंह,
3. श्यामलाल
4. राजेंद्र कुमार
5. लोक सिंह
6. उमेश खांडे,
7. बबलू ,
8. राजकुमार मोगरे ,
9. अमरजीत सिंह,
10. मोहन सिंह मरावी,
11. महेंद्र कुमार,
12. हेतराम,
13. रितेश झारिया,
14. महेंद्र सिंह रजक ,
15. लल्लाराम

क्षेत्र क्रमांक 8 ( अजजा महिला)

1. उमाबाई कुलस्ते,
2. कृष्णा उरेती,
3. शकुन बाई,

क्षेत्र क्रमांक – 9 (अजजा मुक्त)

1. बंदना मंडावी,
2. चैन सिंह भवेदी,
3. थानी सिंह,
4. प्रताप सिंह आर्मी,
5. सोहनलाल परस्ते
6. भूपेंद्र सिंह
7. मनोहर
8. मोहनलाल

क्षेत्र क्रमांक 10 ( अजजा महिला)

1. शुक्ल बत्ती
2. इंद्रावती,
3. रश्मि उद्दे,
4. रेखा बाई
5. देवकली

ने अपने नामांकन फार्म दाखिल किए है। नामनिर्देशन फार्म वापसी के उपरांत कितने प्रत्याशी किस क्षेत्र से मैदान में होगे इसका फैसला होगा।

बड़ा मुकाबला – छोटी लड़ाई

अब तक की स्थिति में सबसे अधिक उम्मीदवार वार्ड क्रमांक – 7 (अनारक्षित मुक्त) में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है। जिसके चलते जिन प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला होगा उन्हें आसानी होगी वहीं काफी संख्या में उम्मीदवार होने के चलते वोट पाने की बजाय वोट कटने पर अधिक सतर्कता की जरूरत हो सकती है और कभी भी कोई भी बाजी पटल सकता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर वार्ड क्रमांक -3 से 14 दावेदार अभी की स्थिति में मैदान में है। इसी तरह सबसे कम उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 3 में केवल 3 प्रत्याशी मैदान में है वहीं वार्ड क्रमांक -5 में 4 लोग मैदान में है।

1 NO. का मुकाबला

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिले में सबसे रोचक मुकाबला वार्ड क्रमांक 1 में है। जहां से कुल 6 उम्मीदवार मैदान में है जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी श्रीमती ज्योति धुर्वे का मुकाबला श्रीमती उर्मिला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व विधायक नन्हे सिंह ठाकुर की पत्नी भी मैदान में है और इसी सीट से कांग्रेस नेत्री और तेज तर्रार महिला नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला परस्ते ने मैदान में आकर मुकाबले को रोचक बना दिया है वहीं देववती वालरे का क्षेत्र में अच्छा राजनैतिक प्रभाव होने के साथ ही कौशल्या को जयस का समर्थन होने से मजबूत बताया जा रहा है। सबसे अधिक चुनौती श्रीमती ज्योति धुर्वे के लिए तो है ही वहीं चन्द्रकला परस्ते, उर्मिला सिंह की राजनैतिक प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है यह सीट। इसके बाद कड़ा मुकाबला वैसे तो हर सीट पर है पर वार्ड क्रमांक 7 से रुद्रेश परस्ते बजाग जनपद सदस्य और कांग्रेस के चर्चित नेता अमरजीत सिंह के मैदान में होने के साथ सबसे अधिक उम्मीदवार यहां के चुनाव मैदान में होने से भी यह सीट अभी से चुनावी चर्चा का विषय है। जिला पंचायत का एक मात्र अनारक्षित मुक्त वार्ड है यह जिसने काफी प्रत्याशी अपनी अपनी मजबूती दिखाएंगे।

वहीं वार्ड क्रमांक 8 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा उरैती, वार्ड क्रमांक 9 से पूर्व विधायक चैन सिंह भवेदी, भाजपा की सक्रिय नेत्री बंदना मंडावी और शहपुरा जनपद अध्यक्ष थानी सिंह के मैदान में होने से सीट का चुनाव चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

जनपद पंचायत की स्थिति

डिंडोरी जनपद 20 सीटों पर 92
अमरपुर 12 सीट पर कुल 60,
शहपुरा 17 सीट पर 85,
मेहंदवानी 12 सीट पर 53

समनापुर 12 सीट पर 60

बजाग13 सीट पर 66,

करंजिया 13 सीट पर 74

प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए है। नाम वापसी की तिथि के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होगी। बताया जाता है कि जिला और जनपद पंचायत सदस्य पद के दावेदारों में बहुत कम लोगों के द्वारा नाम वापस लिए जाएंगे और अधिकतर क्षेत्रों में दाखिल हो चुके नाम निर्देशन पत्र के आधार पर ही दावेदार मैदान में डटे रह सकते है।जनपद की वार्डवार सूची और रोचक मुकाबलों का आंकलन अभी शेष है, जानकर इस पर अपनी नज़र बनाए हुए है।

(सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकृत जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है)

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000