राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर कोतवाली में FIR दर्ज

Listen to this article

BJP ने सांसद अधिररंजन का फूंका पुतला, जताया विरोध

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 28 जुलाई 2022, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर गुरुवार को BJP संगठन ने नगर के भारत माता चौक पर अधिररंजन का पुतला फूंका और गिरफ्तारी की मांग की इसके बाद भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीयों ने कोतवाली पहुंच सांसद अधीर रंजन चौधरी के विरुद्ध धारा 153(B) और 505(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इस दौरान BJP पदाधिकारीयों ने कांग्रेस को महिला और आदिवासी विरोधी करार देकर माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही बीजेपी महिलानेत्रियों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी को आड़े हांथों लिया।इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री BJP ओमप्रकाश धुर्वे, MP टूरिज्म अध्यक्ष विनोद गौंटिया, BJP जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अध्यक्ष नगरपालिका डिंडोरी पंकज तेकाम, महामंत्री अवधराज बिलैया, राजेन्द्र पाठक,जयसिंग मरावी,नरमदिया मरकाम,सुशीला मार्को,राजेन्द्र कुशराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने कांग्रेस सांसद अधिररंजन के खिलाफ शून्य में FIR कायम कर दिल्ली प्रेषित करने की जानकारी दी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000