
जेपी अग्रवाल बने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 8 सितंबर 2022, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने महत्वपूर्ण संगठननिक बदलाव करते हुए संगठन चुनाव के ऐन पहले मध्यप्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक को हटाकर दिल्ली के मजबूत कांग्रेस नेता पूर्व अध्यक्ष दिल्ली कांग्रेस कमेटी श्री जेपी अग्रवाल को मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव संगठन के रूप में मनोनीत किया है जेपी अग्रवाल कांग्रेस के पुराने मजबूत और अनुभवी जननेता रहे हैं तथा राज्यसभा और लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व सफलतापूर्वक कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है इस परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्रीय कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों की बिसात पर पहली चाल चलती है राजनीतिक हलकों में सब जानते हैं की श्री जेपी अग्रवाल और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ दोनों ही गांधी परिवार के अत्यंत विश्वासपात्र नेता रहे हैं और दोनों के बीच में समन्वय भी बहुत शानदार रहा है इसी जोड़ी के सहारे संभवत कांग्रेश आने वाले चुनाव में अपनी नैया पार लगाना चाहती संगठन प्रभारी बनने पर मध्य प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं ने और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कांग्रेस (AICC) ने मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर जेपी अग्रवाल को मध्यप्रदेश का नया प्रभारी महासचिव बनाया गया है। अग्रवाल को गुरुवार को यह प्रभार तत्काल प्रभाव से दिया गया है। इसके पीछे कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से पहले इस परिवर्तन को भी अहम माना जा रहा है। इससे पहले दिल्ली की कांग्रेस नेता रागिनी नायक (Ragini Nayak) को भी भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्यप्रदेश का समन्वयक बनाया है।