नव निर्मित संसद भवन का नामकरण भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के नाम से हो: श्याम सिंह मरकाम

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 मई 2023, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम ने देश के नवनिर्मित संसद भवन का लोकार्पण 28 मई को किया जाना प्रस्तावित है। जिस पर देश के 145 करोड़ लोगों कि निगाहें संवैधानिक रूप से टिकी रहती हैं। चूंकि देश के मुख्य संवैधानिक भवन जहां से देश के लोगों के लिए संवैधनिक ढांचा तैयार किया जाता है और सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी ने देश के 145 करोड़ लोगों के लिए भारतीय संविधान की संरचना संसद भवन से की है जिसे पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और जिससे पूरा देश गौरवान्वित है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मांग है कि नव निर्मित संसद भवन का नामकरण भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के नाम से किया जाना चाहिए ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000