कृषक भाईचारा अभियान : किसानों को योजनाओं से जोड़ने डिंडौरी प्रशासन की पहल

Listen to this article

जनपथ टुडे डिंडोरी 10 सितंबर।

सेवाजोहार (डिंडौरी) : जिले के बजाग कृषि क्षेत्र में अनुभाग के किसानों के हितार्थ एस.डी.एम रामबाबू देवांगन ने एक अनूठी पहल शुरू की है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में क्षेत्र के छोटे तबके के किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं से रूबरू कराने के लिए प्रारंभ किए गए इस अभियान का नाम “कृषक भाईचारा अभियान, एक अनूठी पहल” दिया गया है, इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तिथिवार अंतिम छोर में बसे प्रत्येक गांव के किसानों के बीच पहुंचकर शासन द्वारा कृषकों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदाय करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में कृषकों को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने हेतु जागरूक किया जाना है जिससे कि किसानों में कृषि कार्य के प्रति रुचि पैदा हो और उनमें खेती करने की नई तकनीक विकसित हो। ताकि योजनाओं का लाभलेकर उन्नत खेती कर उत्पादन क्षमता बढ़ा सके।

इस अभियान में प्रमुख रूप से राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, पश एवं चिकित्सा विभाग को शामिल किया गया है

10 सितंबर से 157 गांवों में होगा आयोजन

अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से अनुभाग की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ की जाएगी। यह पहल अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक चलेगी, जिसमें 157 गांवों को शामिल किया गया है। प्रत्येक गांव में स्थानीय पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच और ग्राम चौपालों में संयुक्त संवाद शिविर आयोजित होंगे।

कई विभाग होंगे शामिल

इस अभियान में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों को जोड़ा गया है। शिविरों में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहकर किसानों एवं ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।

ग्रामीणों में जागरूकता की कमी

कलेक्टर ने अपने बजाग अनुभाग के भ्रमण में पाया कि दूरस्थ वनग्रामों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को पर्याप्त जानकारी नहीं है। इस कारण वे केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। विभागीय अमले द्वारा जानकारी न पहुंचाए जाने को इसकी बड़ी वजह माना गया है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए बजाग क्षेत्र में तहसीलदार भरत सिंह बट्टे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं करंजिया क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार और संबंधित राजस्व निरीक्षक सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

इस पहल से किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा, खेती में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग बढ़ेगा और उत्पादन क्षमता में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000