संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता के लिए जिले की टीमें रवाना

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडौरी : 21 जनवरी, 2026 –  जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2026 को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डिण्डौरी द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों की टीमों को संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को प्रातः 08ः00 बजे रवाना किया गया।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी  मोहम्मद अहमद खान ने बताया की चयनित खिलाड़ियों की टीमों को शहडोल एवं जबलपुर संभाग के लिए रवाना किया गया। इसी क्रम में शहडोल संभाग हेतु 100 खिलाड़ियों का दल कु. आरती सोंधिया (जिला खेल प्रशिक्षक), श्रीमती सुनीता धुर्वे (युवा समन्वयक समनापुर), नारायण सिंह मरावी (युवा समन्वयक अमरपुर), सुखना सिंह पन्द्राम (युवा समन्वयक बजाग), धर्मेन्द्र कुमार मार्को (खेल शिक्षक) एवं सूरज सिंह पट्टा (अतिथि खेल शिक्षक) के साथ पं. शम्भूनाथ विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल के लिए रवाना किया गया।

जबलपुर संभाग हेतु 46 खिलाड़ियों का दल श्रीमती उषा मानिकपुरी (युवा समन्वयक मेंहदवानी), कैलाश रजक (युवा समन्वयक शहपुरा), श्रीमती लक्ष्मी बनावल (युवा समन्वयक करंजिया) एवं लक्ष्मण भवेदी (खेल शिक्षक) के साथ रानीताल खेल परिसर, जबलपुर के लिए प्रस्थान किया।

टीमों के रवाना होने के अवसर पर चेतराम अहिरवार (जिला खेल प्रशिक्षक), रोशन बाबू झारिया (सहायक ग्रेड-03), राजकुमार धुर्वे श्रीमती संतोषी यादव युवा समन्वयक डिण्डौरी, नीरज बच्चेहा, अजीत धुर्वे, सहित खिलाड़ियों के अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000