
जनपद पंचायत समनापुर के सीईओ की स्वेच्छाचारिता से त्रस्त है जनपद के जनप्रतिनिधि – कलेक्टर से की शिकायत
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिण्डौरी 2 फरवरी 2026- डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत समनापुर के अध्यक्ष जनपद सदस्यों ने जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा किये जाने की शिकायत कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया से की है जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जनपद अध्यक्ष पावन्ति कुशराम
जनपद सदस्यों की लगातार हो रही उपेक्षा – आरोप
जिले के जनपद पंचायत समनापुर की जनपद अध्यक्ष पावन्ति कुशराम उपाध्यक्ष नीतू लखन बर्मन सहित जनपद सदस्यों ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कलेक्टर से शिकायत करते हुए जनपद CEO समनापुर एवं जनपद पंचायत में पदस्थ अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद सदस्यों की शिक्षा समिति,स्वास्थ समिति, वन समिति,निर्माण समिति आदि की कोई बैठक नही ली जाती है, न ही जनपद सदस्यों को कोई जानकारी नही दी जाती। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा समिति की बैठक पिछले 3 वर्षों से नहीं हुई है इसी तरह अन्य विभागों में भी शासन की योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य मनमाने तरीके से किए जा रहे हैं जनपद पंचायत में पदस्थ कर्मचारी भी जनप्रतिनिधियों का सहयोग नहीं करते हैं जिसके कारण जनप्रतिनिधि अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे है।
जनपद उपाध्यक्ष नीतू लखन बर्मन
जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से शिकायत कर जनपद सदस्यों और विभागों की बैठक नियमानुसार कराए जाने की मांग की है।

