
खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही -मारवाड़ी भोजनालय से जप्त किए LPG घरेलू गैस के 4 सिलेंडर
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 12 मार्च 2026- डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 1 मेन रोड डिंडोरी स्थित मारवाड़ी भोजनालय में खाद्य विभाग ने छापामार कार्यवाही करते हुए 4(चार) LPG घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए हैं। ज्ञात हो कि विगत दिनों जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से तथा कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग को सतत निरीक्षण करने एवं कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे।
गुरुवार 12 मार्च को शमीम ख़ान सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा आकाश तुरकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ( खाद्य विभाग डिंडोरी ) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मारवाड़ी भोजनालय में पाया गया कि प्रतिष्ठान के संचालक अजय कुमार बघेल द्वारा 4 घरेलू उपयोग के लाल रंग के LPG सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किया जा रहा था । जिस पर मौके से चारो सिलेंडर जप्त कर डिंडोरी इनडेन गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में देकर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत प्रकरण तैयार किया गया।
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग लेकर जिला प्रशासन में सख्त रूप अपनाया है कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने खाद्य विभाग को लगातार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निरीक्षण करने तथा उसके दुरुपयोग पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।



