
जिला परिवहन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन- ग्वालियर में पदस्थ अधिकारी को डिंडोरी का प्रभार, भगवान भरोसे जिला
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 16 मार्च 2026- मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी डिंडौरी के अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन किया गया है।
पूर्व में जिला परिवहन अधिकारी, अनूपपुर सुरेन्द्र सिंह गौतम को डिण्डौरी जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, जिन्हें शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 10 मार्च 2026 के माध्यम से उक्त अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
इसके पश्चात राज्य शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 16 मार्च 2026 के अनुसार परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ परिवहन निरीक्षक दीपक भलावी को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ आगामी आदेश तक प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी डिण्डौरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन द्वारा जारी दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
शासन द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार ग्वालियर में पदस्थ अधिकारी महोदय ग्वालियर के साथ साथ अब डिंडोरी जिला का कामकाज भी संभालेंगे। अभी तक अनूपपुर के अधिकारी के दर्शन कभी कभी हो ही जाते थे देखने लायक बात यह है कि अब नए ग्वालियर वाले साहब कैसे जिले की कमान संभालेंगे।



