
पुलिस विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन- लगभग 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 22 मार्च 2026 – पुलिस अधीक्षक, डिंडोरी श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिंडोरी डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन में 22 मार्च 2026 रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम डिंडोरी में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
स्वास्थ्य शिविर में नागपुर (महाराष्ट्र) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई, जिसमें प्रमुख रूप से—
• डॉ. शशिकांत रघुवंशी (MBBS, MS, FMIS) – प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, बांझपन विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन
• डॉ. विकास टिके (MBBS) – चिकित्सा परामर्श
• डॉ. विकाश तेकाम (MBBS) – सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ
• डॉ. दीपक – मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श तथा सहायतार्थ लेब टेक्नीशियन श्री नंदकुमार ठाकुर द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
शिविर में लगभग 400+ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ परीक्षण
शिविर में लगभग 400+ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया, जिनके विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिल समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श के माध्यम से समाधान किया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः सफल रहा तथा उपस्थित सभी लाभार्थियों द्वारा इसकी सराहना की गई। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं कर्मचारी हितैषी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।


