
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट विद्यालय का किया निरीक्षण, मूल्यांकन कार्य का लिया जायजा

उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करती कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 24 मार्च, 2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया।
कलेक्टर ने मूल्यांकन कार्य में संलग्न शिक्षकों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि मूल्यांकन केंद्र पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, प्राचार्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



