
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा : मैराथन के माध्यम से बेटियों ने दिया जागरूकता का संदेश- नगर परिषद अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा : – नगर परिषद अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 13 अप्रैल 2026 – डिंडोरी जिले में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह बेटियों की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
मैराथन दौड़ को नगर परिषद डिंडोरी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ कलेक्ट्रेट प्रांगण से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत एवं जल गंगा संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राम बाबू देवांगन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि शपथ केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाते हुए परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के पालन पर भी जोर दिया।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शासन द्वारा उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने में सहायक है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग, खेल विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सरस , एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी मोहम्मद अहमद खान, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्याम सिंगोर, कीड़ा प्रभारी पीएस राजपूत, सुश्री वंदना मनकपुरी नेहा वरमैया सिविल सर्जन डॉ रमेश मरावी , यातायात प्रभारी पुलिस अधिकारी ,जनसंपर्क अधिकारी एवं खेल विभाग चेतराम अहिरवार आरती सोंधिया सुनीता ,लक्ष्मी ,संतोषी यादव ,रोशन बाबू, राजकुमार नीरज, छात्रावास अधीक्षक, टीचर , सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


