
अब्दुल मन्नान हुए सेवानिवृत्त
जनपथ टुडे डिंडोरी 1 मई
उप संपादक मोहम्मद साहेब
मंडला जिले के घुघरी सलवाह में पदस्थ डिप्टी रेंजर श्री अब्दुल मन्नान खान आज 35 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद वन विभाग से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान वे चिरई डोंगरी (रेल्वे), प्रेमपुर, मोहगांव,मवई,सलवाह, में पदस्थ रहे उन्होंने अपनी सेवा के दौरान वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवा के अंतिम दिन विभागीय कार्यालय घुघरी (मंडला) में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। सहकर्मियों ने बताया कि श्री अब्दुल मन्नान खान अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
अपने संबोधन में श्री अब्दुल मन्नान खान ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वन संरक्षण केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया।विदाई समारोह में घुघरी परिक्षेत्र अधिकारी अश्विनी कुमार सोनी जी, घुघरी परिक्षेत्र सहायक जी पी सैय्याम, चोबा ,परिक्षेत्र सहायक आर के धुर्वे ,नेझर परिक्षेत्र सहायक शमशेर सिंह बरकडे, परिसर प्रभारी मुकेश नाविक, संतोष यादव,बारेलाल नरेटी, नीलिमा धुर्वे, कम्प्यूटर आपरेटर मुकेश शर्मा, तथा वन कर्मी हरीश यादव, मुकेश यादव,कांवरी तेकाम सहित अन्य स्टाफ के सभी लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



