आम आदमी पार्टी ने किया गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों का विरोध -कलेक्ट्रेट चौराहा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Listen to this article

आम आदमी पार्टी ने किया गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों का विरोध -कलेक्ट्रेट चौराहा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी 6 मई 2026- कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस के दाम कम करने की मांग उठाई।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है,जिससे छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी और भी मुश्किलें खड़ी कर रही है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से रोजमर्रा के खर्चों में इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं, जिससे ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा।

आप नेताओं ने सरकार से तत्काल इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000