अमरपुर के नादा में आयोजित हुआ क्षीरसागर योजना अंतर्गत शिविर

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडौरी : 19 मई,2026 – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी के मार्गदर्शन में मंगलवार को विकासखंड अमरपुर के ग्राम नांदा में क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पशुपालकों को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पशुओं की नस्ल सुधार, रोगों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण, खली-चुनी एवं हरा चारा खिलाने सहित वैज्ञानिक पशुपालन संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही पशुपालन केसीसी के 48 प्रकरण तैयार किए गए। शिविर के दौरान गांव में कुल 111 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग एच.पी. शुक्ला, डॉ. पुष्पेंद्र मरावी, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अमरपुर अमेक दास गवले, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सरवन मार्को सहित स्थानीय सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000