
विधायक ओमकार मरकाम ने फीता काटकर किया करंजिया महाविद्यालय का लोकार्पण – नहीं पहुंचे सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि
विधायक ओमकार मरकाम ने फीता काटकर किया करंजिया महाविद्यालय का लोकार्पण – नहीं पहुंचे सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 14 जून 2026- जिले में राजनीति का सियासी पारा उतरने की बजाय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है । इसी सरगर्मी के बीच करंजिया जनपद में नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने महाविद्यालय स्टॉफ और छात्रों के साथ मिलकर कर दिया।

डिंडोरी मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के हाथों होना था लोकार्पण
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के जारी प्रोटोकॉल के अनुसार करंजिया जनपद में नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण संसद के मुख्य अतिथि में किया जाना प्रस्तावित था जिसमें शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे , जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते करंजिया जनपद अध्यक्ष राजू सिंह उदे सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी।
पूर्व निर्धारित था कार्यक्रम अन्य जनप्रतिनिधि नहीं आए – ओमकार मरकाम
विधायक ओमकार मरकाम ने लोकार्पण के ठीक बाद अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा 14 जून 2026 रविवार को महाविद्यालय के लोकार्पण का कार्यक्रम मेरी अध्यक्षता में संपन्न होना था जिसमें अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आना था किंतु आमंत्रित जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। मैं अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्यक्रम में पहुंचा हूं। विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि महाविद्यालय का लोकार्पण शीघ्र होना अत्यंत जरूरी है क्योंकि यह मामला छात्र हित का है इसलिए महाविद्यालय का संचालन शीघ्र होना आवश्यक है।

जिले में जनप्रतिनिधि और प्रशासन आमने-सामने- फिर बढ़ा सियासी पारा
जिले में एक बार फिर राजनीतिक सर गर्मी बढ़ गई है शनिवार को देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के जिले भर के नेता कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर पहले कलेक्ट्रेट परिसर में और उसके बाद कलेक्टर आवास में चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी के सियासी हंगामा के बाद रविवार को जनकल्याण शिविर सहित कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित था। बताया जाता है कि कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय अनुसार आयोजित था किंतु कार्यक्रम में आमंत्रित जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे। और इसी बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने महाविद्यालय के संचालन को अति आवश्यक बताते हुए उसे लोकार्पित कर दिया।



