
गुमशुदा बालक की तलाश हेतु जनसहयोग की अपील 17 जून से है लापता
गुमशुदा बालक की तलाश हेतु जनसहयोग की अपील
17 जून से है लापता
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 18 जून 2026- पुलिस मीडिया ग्रुप से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना करंजिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेरा निवासी इमरान खान पिता इक्तियार खान, उम्र लगभग 05 वर्ष 10 माह, दिनांक 17 जून 2026 को प्रातः लगभग 08:00 बजे से लापता है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक अपने घर से अचानक कहीं चला गया, जिसकी परिजनों द्वारा गांव, आसपास के क्षेत्र एवं रिश्तेदारी में तलाश की गई, किन्तु उसका कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना करंजिया में गुम इंसान क्रमांक 15/2026 एवं अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
बालक का हुलिया
• नाम : इमरान खान
• पिता का नाम : इक्तियार खान
• उम्र : 05 वर्ष 10 माह
• कद : लगभग 03 फीट
• रंग : गोरा
• चेहरा : गोल
• बाल : छोटे, सुनहरे रंग के
• आंखें : भूरी
• पहनावा : हरे रंग की टी-शर्ट, ग्रे रंग की पैंट एवं लाल रंग की चप्पल
जनसाधारण से अपील
यदि उक्त बालक कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर सूचना प्रदान करें।
*थाना करंजिया : 7828545073, 9407029460*
*पुलिस कन्ट्रोल रूम डिण्डौरी: 7587617218*
कृपया अपने परिचित ग्रुपों में शेयर करें
आपकी एक सूचना बालक को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



