डिंडौरी में खनिज माफिया पर शिकंजा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिब

जनपथ टुडे डिंडौरी 19 जून- डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार खनिज विभाग द्वारा प्रभावी रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़कर उन पर सख्त कार्यवाही की गई है।

विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही

खनिज विभाग से मिली जानकारी अनुसार, पहली कार्यवाही मेहंदवानी क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहाँ दो ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP51AA8639 एवं MP52AA7738) को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। इन दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल मेहंदवानी थाने में खड़ा कराया गया। इसी प्रकार दूसरी कार्यवाही डिंडौरी जिले के ग्राम हिनौता में हुई, जहाँ एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP51AA1659) को बिना किसी वैध अनुमति के खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया। इस वाहन को भी आगामी कार्यवाही के लिए कोतवाली थाना डिंडौरी में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है।

आगामी वैधानिक कार्यवाही और चेतावनी

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस पूरे मामले को कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस कार्यवाही को अंजाम देते हुए कहा है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और राजस्व की हानि को रोकने के लिए अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ यह निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000