30 वर्षीय युवक ने खाया जहर,अस्पताल पहुंचते ही मौत- जाँच में जुटी पुलिस 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 5 अगस्त 2026 :- बुधवार की सुबह किसलपुरी गांव में एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई जब 30 वर्षीय युवक सौरभ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर असमय अपना जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिदिन अनुसार सौरभ सुबह जागा,मार्निग वाक करके आया,होटल में चाय पी,और घर आकर सलफास की गोली खा ली।फिर सो रहे पिता को उठाया और बताया कि मैने सलफास खा लिया है। परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे ,तब तक काफी देर हो चुकी थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पिता बोले इकलौता बेटा था छोड़ कर चला गया 

मृतक सौरभ पाठक उम्र 30 वर्ष पिता सतीश पाठक ने बताया कि इकलौता बेटा था। उसे पढ़ाया,इंजी नियरिंग की पढ़ाई करके बेटा घर आ गया।दिसंबर 2025 में अशोक पांडेय निवासी बुढ़ार जिला शहडोल की बेटी से शादी करवा दी। परिवार खुश था।

मृतक के पिता ने बताया कि 3मई को बहू काजल उर्फ नैना ने अपने भाई को फोन करके बुलाई और उसके साथ चली गई। हमने सोचा कि कुछ दिन रहकर वापस आ जाएगी।बेटे ने बताया कि पापा वो आने से मना कर रही है। मृतक के पिता ने कहा कि उनके बीच क्या बात होती रही वो तो मोबाइल से ही पता चलेगा।फिलहाल पुलिस अब मोबाइल के काल डिटेल और व्हाट एप चैटिंग की जांच करने की बात कह रही है।

घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के कथन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000