डिंडौरी में भारी बारिश के चलते 10 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिबेआलम

जनपथ टुडे डिंडोरी 09 अगस्त:- डिंडौरी जिले में हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सोमवार, 10 अगस्त 2026 को जिले के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय (CBSE सहित), नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगी, जबकि उक्त अवधि में समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित विद्यालयीन समय में अपने-अपने कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000