डिंडोरी के करंजिया ब्लॉक में भालू का हमला, लकड़ी काटने गए ग्रामीण पर हमला; जिला अस्पताल में उपचार जारी

Listen to this article

✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, उपसंपादक

जनपथ टुडे डिंडोरी 1 नवंबर:- डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत जोगीगवारा गांव में जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीणों पर एक भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे जोगीगवारा निवासी धर्मेंद्र मरावी (उम्र 37 वर्ष, पिता दलपत मरावी) गांव के ही अन्य लोगों—अंकित और जयप्रकाश—के साथ जंगल में लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान अचानक एक आक्रामक भालू ने उन पर हमला कर दिया। साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन भालू के हमले से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद घायल धर्मेंद्र को एम्बुलेंस (परिवार श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर) द्वारा करंजिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000