
CM ने तेजस्विनी डिंडोरी की महिलाओं के साथ परम्पराग कोदो कुटकी का चक्की चला कर किया प्रोसेस
जनपथ टुडे, भोपाल, 8 मार्च 2021, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल “हुनर हाट” पहुंचे मुख्यमंत्री ने तेजस्वी महिला संघ डिंडोरी की महिलाओं के साथ परम्पराग कोदो कुटकी का प्रोसेस किया, परम्परागत हाथ की चक्की से कोदो को दलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेजस्वी समूह की महिलाओं से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और खुद इस प्रक्रिया को भी किया।
,
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डिंडोरी जिले से गोंडी पेंटिग व कोदो कुटकी चावल एवं कोदो कुटकी बेकरी के आकर्षक स्टॉल का अवलोकन किया।
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले से तेजस्वी महिला समूह की 20 महिलाओं का दल इस आयोजन में शामिल होने भोपाल गया है। आज मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने कोदो की खीर और बिस्किट का स्वाद भी लिया तथा समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। जिले से गई महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें शासन से आगे बढ़ाने की दिशा में पूर्ण सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया।