
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ
.
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 8 मार्च 2021, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिंडोरी पुलिस के कप्तान संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी शाहपुरा प्रदीप विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी रवि प्रकाश कोल की उपस्थिति में पुलिस लाइन प्रांगण में डिंडोरी जिला पुलिस में कार्यरत समस्त महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
.
कार्यक्रम में जिले की रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या ठाकुर को महिला पुलिस अधिकारियों के प्रतिनिधित्व हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले में पदस्थ समस्त महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने अपने पुलिस के कार्य अनुभव को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय से साझा किया, कार्यक्रम के अंत में जिला पुलिस कप्तान द्वारा महिलाओं के सम्मान में कुछ पंक्तियां सुना कर कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया।