अमरपुर में प्रधानमंत्री आवासों का गृह प्रवेश संपन्न

Listen to this article

देव सिंह भारती :-

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 सितंबर 2020, अमरपुर,डिंडौरी। अमरपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सक्का में प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को डिजिटल ग्रह प्रवेश करवाया गया। जहाँ पर पंडित राम कुमार नायक के द्वारा विधिवत पूजा-पाठ मंत्र उच्चारण के उपरांत ए, एस कुशराम जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, द्रोपती परस्ते, कृष्ण कुमार मिश्रा, धोबी सिंह परस्ते जनपद सदस्य, हेम सिंह सरपंच, सुरेंद्र नायक उपसरपंच, पंच, चरण सिंह परस्ते सचिव, अमित नानोटे, मुन्ना लाल जाधव, दीपचंद सैयाम उपयंत्री, अधिकारी, कर्मचारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों के उपस्थिति में मल्ली बाई उईके जनपद अध्यक्ष के द्वारा फीता काटकर हितग्राहियों को डिजिटल गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेश कराया गया हैं। वहीं पर ग्राम पंचायत सक्का के ग्रामीणों के द्वारा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष अनेक समस्याएं रखें जिसमें जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों का समस्या सुना गया। सरपंच, सचिव द्वारा कहा गया कि कोई भी समस्या हैं उसको ग्राम पंचायत में आकर अपना समस्या रखें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000