
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का किया औचक निरीक्षण- पौधों के बेहतर रख रखाव के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का किया औचक निरीक्षण- पौधों के बेहतर रख रखाव के निर्देश
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 01मई,2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की संजय निकुंज नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम, गुलाब, नींबू, स्ट्रॉबेरी, नाशपाती, कटहल, गुड़हल, आंवला, अनानास सहित विभिन्न फलदार एवं सजावटी पौधों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
नर्सरी प्रभारी पुरुषोत्तम उइके ने जानकारी दी कि विभागीय नर्सरी में नींबू के 250 पौधे, आम के 190 पौधे, स्ट्रॉबेरी के 260 पौधे, नाशपाती के 256 पौधे सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने निर्देश दिए कि पौधों की नियमित सिंचाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों से नई पौध तैयार की जाए, ताकि किसानों एवं नागरिकों को लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नर्सरी की सुंदरता, फलदार पौधों पर लगे आम, नाशपाती एवं आड़ू के फल तथा खिले हुए गुलाब के फूल आकर्षण का केंद्र बने रहे। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी के बेहतर रखरखाव की सराहना की। नर्सरी को और बेहतर करने के सुझाव दिये ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, सुश्री आभिलाषा चौरसिया, सुश्री नेहा धूरिया, श्रीमती रूची टेकाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


