
जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में “वॉश ऑन व्हील” प्रशिक्षण आयोजित

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 07 मई,2026 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में “वॉश ऑन व्हील” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता साथी के माध्यम से गांवों में स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें पानी की टंकियों की साफ-सफाई, नल मरम्मत एवं सफाई, संस्थागत शौचालयों की स्वच्छता तथा गांवों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके साथ ही जल परीक्षण की प्रक्रिया एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संबंधित कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।




