जल संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल – कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया की प्रेरणा से मोहगांव में ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Listen to this article

जल संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल – कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया की प्रेरणा से मोहगांव में ग्रामीणों ने किया श्रमदान

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 18 जून 2026- डिंडोरी जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत सांभर ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम मोहगांव में जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के तालाब की सफाई का अभियान शुरू किया है।

लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे गांव में जब स्थायी समाधान नहीं निकल पाया, तब ग्रामीणों ने प्रशासन की प्रेरणा से स्वयं जिम्मेदारी उठाते हुए तालाब को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के सामूहिक श्रमदान से तालाब की सफाई का कार्य तेजी से जारी है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब की सफाई और गहरीकरण से वर्षा जल संचयन की क्षमता बढ़ेगी, भूजल स्तर में सुधार होगा तथा पशुओं और कृषि कार्यों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे आने वाले समय में गांव को जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया द्वारा जिले में जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। मोहगांव के ग्रामीणों की यह पहल प्रशासन और जनता के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

ग्रामीणों की एकजुटता और कलेक्टर की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान समाज को यह संदेश देता है कि सामूहिक प्रयासों से बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000