सिगरेट-गुटखे जैसे मादक पदार्थों की निकली प्रतीकात्मक शव यात्रा, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

Listen to this article

सिगरेट-गुटखे जैसे मादक पदार्थों की निकली प्रतीकात्मक शव यात्रा, लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

संपादक: प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडौरी 28 जुलाई 2026- जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत मंगलवार को सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक अनूठी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ हुई इस विशेष रैली में सिगरेट, गुटखा, राजश्री सहित अन्य तंबाकू उत्पादों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट तिराहे पहुंची, जहां नशा मुक्ति के नारों के बीच प्रतीकात्मक रूप से इन नशीले पदार्थों का अंतिम संस्कार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के श्याम सिंगौर ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और सभी से स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नशीले पदार्थों से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान नशा मुक्ति से जुड़े संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000